01 · आपका धंधा
पहले पूछता है कि आप बेचते क्या हैं
किराना, दवा की दुकान और हार्डवेयर स्टोर — तीनों के टैक्स रेट, नाप-तौल की इकाई और HSN कोड अलग होते हैं। साइन अप करते समय अपना धंधा चुनिए, तो ये शुरुआती सेटिंग्स उसी हिसाब से लग जाती हैं; ग्यारह में से चुनना है, और हर सेटिंग बाद में बदली जा सकती है। जो दुकान पेटी और बोरी में बेचती है, उसे हर चीज़ को पीस कहने पर मजबूर नहीं किया जाता।
- किराना, मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, कपड़े
- रेस्टोरेंट, थोक, ज्वेलरी, स्टेशनरी, ऑटो पार्ट्स
- इकाई अपनी लिखिए — kg, pcs, पेटी, बोरी, ltr
- HSN के सुझाव आपके धंधे के, कोई आम सूची नहीं